सतबरवा। झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रबदा पंचायत सचिवालय में पारंपरिक ग्राम व्यवस्था के ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं प्रखंड के पदाधिकारियों ने ग्राम प्रधानों को सम्मान देकर उनकी सामाजिक भूमिका और योगदान को सराहा।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान टिंकु उरांव, विनोद उरांव, नंदू सिंह, अमृत सिंह, बेचन मुंडा और रघुवर सिंह को सम्मानित किया गया। पंचायत सचिव रूपमाला कुमारी, कल्याण पदाधिकारी रोहित जी, दीपक जी, सांसद प्रतिनिधि धीरज कुमार, मुखिया पति शंभु उरांव, अनिल सिंह एवं सरवर अंसारी ने ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया।
वक्ताओं ने कहा कि पारंपरिक ग्राम व्यवस्था ग्रामीण समाज की पहचान है। ग्राम प्रधान सामाजिक एकता, आपसी सौहार्द और गांव की परंपराओं को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे सम्मान समारोह से पारंपरिक व्यवस्था से जुड़े लोगों का मनोबल बढ़ता है।
बताया गया कि आगामी 22 नवंबर को प्रखंड मुख्यालय में भी ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जरूर पढ़े