मेदिनीनगर । जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की मासिक समीक्षा की। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की सेवाओं, सेविका-सहायिका चयन, पोषण ट्रैकर, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और कुपोषण उन्मूलन को लेकर कई कड़े निर्देश दिए गए।63 सेविका, 50 सहायिका के पद खाली-बैठक में बताया गया कि जिले में *सेविका के 63 और सहायिका के 50 पद रिक्त* हैं। इस पर उपायुक्त ने सरकारी प्रावधानों के अनुरूप पारदर्शी तरीके से चयन प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने का निर्देश दिया।साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल, शौचालय और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं हर हाल में सुनिश्चित करने को कहा। बिजली कनेक्शन से वंचित केंद्रों के लिए 8 दिनों के अंदर आवेदन कर प्रतिवेदन* उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।THR वितरण में देरी पर डीसी नाराज-टेक होम राशन (THR) वितरण में हुसैनाबाद और चैनपुर परियोजना में देरी पर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सभी पात्र लाभुकों को निर्धारित समय पर पारदर्शी तरीके से राशन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।पोषण ट्रैकर की समीक्षा के दौरान बच्चों और गर्भवती-धात्री महिलाओं से जुड़े आंकड़ों को अद्यतन रखने, बच्चों की उपस्थिति, वजन-लंबाई मापन और नियमित गृह भ्रमण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।कुपोषण पर विशेष जोर-कुपोषण उन्मूलन को लेकर उपायुक्त ने चिह्नित *अति कुपोषित बच्चों का SAAMAR ऐप पर शत-प्रतिशत पंजीकरण* और नियमित फॉलोअप करने का निर्देश दिया। जरूरतमंद बच्चों को अतिरिक्त पोषण उपलब्ध कराने और गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को *एमटीसी में भर्ती कराकर समुचित उपचार* सुनिश्चित करने को भी कहा।मातृ वंदना योजना के लंबित मामले निपटाएं-प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा के दौरान लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करते हुए सभी पात्र लाभुकों को योजना का लाभ दिलाने का निर्देश दिया गया।इसके अलावा सक्षम आंगनबाड़ी, मनरेगा एवं पीएम-जनमन के तहत संचालित कार्यों तथा महिला पर्यवेक्षिकाओं के क्षेत्रीय निरीक्षण की भी समीक्षा की गई।उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों और महिला पर्यवेक्षिकाओं को योजनाओं के क्रियान्वयन में जवाबदेही के साथ कार्य करने और *मातृ एवं शिशु पोषण से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने* का निर्देश दिया।बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी रतन कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान सहित विभिन्न महिला पर्यवेक्षिकाएं एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
