मेदिनीनगर

पलामू पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले ही नाकाम कर दिया है। पुलिस अधीक्षक पलामू को 17 नवंबर की रात गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध युवक अवैध हथियारों के साथ मंगरदाहा घाटी में घूम रहे हैं और किसी बड़ी वारदात की फिराक में हैं।

सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सदर मेदिनीनगर राजेश यादव के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।

कचड़ा डिपो के पास घेरकर पकड़ा-

छापामारी के दौरान मंगरदाहा घाटी स्थित कचड़ा डिपो के पास पुलिस बल को देखकर चारों युवक भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को धर दबोचा।

तलाशी में उनके पास से *02 देशी पिस्टल, 02 मैगजीन, 12 जिंदा गोली, 01 खोखा और 02 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पूछताछ में खुला राज-

पूछताछ में गिरफ्तार सईद मोसाहिद उर्फ छोटू ने बताया कि वे सभी *राहुल दुबे गैंग* के लिए काम करते हैं। लहलहे में चल रहे कंस्ट्रक्शन साइट से लेवी की मांग करने के लिए ये लोग वहां जाकर फायरिंग करने की योजना बना रहे थे।

गिरफ्तार आरोपी-

1. सईद मोसाहिद उर्फ छोटू, पिता सईद जावेद खान, सा. हुसैनी मुहल्ला शाहपुर, थाना चैनपुर

2. मो. सैफ, पिता मो. शमीम, सा. नई मुहल्ला शाहपुर, थाना चैनपुर

3.युसुफ अंसारी, पिता ग्यासुदीन अंसारी, सा. बंजारी, थाना चैनपुर

4. शाहिद खलीफा, पिता स्व. शकील खलीफा, सा. नई मुहल्ला शाहपुर, थाना चैनपुर

आपराधिक इतिहास-

सईद मोसाहिद उर्फ छोटू पर पहले से ही *चैनपुर थाना कांड संख्या-228/25, दिनांक 22.11.2025, धारा-103(1)/238/61(2)/3(5)/303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

छापामारी दल में ये थे शामिल-

एसडीपीओ राजेश यादव, थाना प्रभारी चैनपुर लाल जी, एसआई शिवनाथ रंजन, एसआई रमण यादव, एसआई अनुप टोपनो, एएसआई सिंगराय हेम्ब्रम, एएसआई विक्रम सिंह तामसोय और चैनपुर थाना का सशस्त्र बल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जरूर पढ़े