चैनपुर (पलामू)। चैनपुर बाजार में मारपीट और हथियार होने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक देसी कट्टा, दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।घटना 13 नवंबर की है। सूचना मिलने के बाद चैनपुर थाना के एसआई राम कुमार उपाध्याय और रमन यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही मोटरसाइकिल सवार दो युवक भागने लगे। इस पर छापेमारी दल ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनार मोहल्ला निवासी विशाल कुमार सोनी (25) और अभिषेक कुमार (28) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान विशाल की कमर से एक देसी कट्टा और मोबाइल फोन बरामद हुआ, जबकि अभिषेक के पास से भी एक मोबाइल मिला।इस मामले में चैनपुर थाना कांड संख्या 233/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)(a), 26 और 35 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जरूर पढ़े